Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में लिए गए इस कैच को देखकर आप जोंटी रोड्स को भूल जाएंगे

भारतीय घरेलू टी-20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्राफी का आयोजन हो रहा है. ये लीग अपने आखिरी चरण में है. जल्द इस लीग का फाइनल मैच खेला जाने वाला है, इस सीरिज में फाइनल में दो बेहतरीन टीम महाराष्ट्र और कर्नाटक फाइनल में पहुंच चुकी है. कल खेले महाराष्ट्र और रेलवे के बीच मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ. जिसे देख आप दंग रह जाएंगे.

ये कैच नहीं देखा तो क्या देखा 

रेलवे और महाराष्ट्र के बीच मुकाबले में रेलवे 177 के लक्ष्य का पीछा करने आई थी. लेकिन उनकी बल्लेबाजो ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जीत के लिए 22 रन चाहिए थे.  बल्लेबाज मंजीत सिंह ने गेंद सीमा रेखा के बाहर भेजना चाहा, लेकिन उसके बाद जो कैच लपका गया वो देख आप हैरान रह जाएंगे.

यहाँ देखें वीडियो 

बता दें, निखिल नाईक (नाबाद 95) के बाद अपने गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर महाराष्ट्र ने मंगलवार को रेलवे को 21 रनों से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां अब उसका सामना कर्नाटक से होगा. फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा.

महाराष्ट्र ने सुपर लीग के ग्रुप-ए में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 177 रनों का मजबूत स्कोर बनाया और फिर रेलवे को 156 रनों पर रोक दिया.

नहीं चला अमित मिश्रा का कमाल 

महाराष्ट्र ने ग्रुप-ए में अपने चारों मैच जीते और वह 16 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा. रेलवे के लिए मृणाल देवधर ने 55, प्रथम सिह ने 29, गंधार भाटवाडेकर ने 25 और मंजीत सिंह ने 19 रन बनाए. महाराष्ट्र की ओर से समद फलाह को तीन और सत्यजीत बाचव, दिव्यांग हिमांगेकर तथा नौशाद शेख ने दो-दो,

जबकि विशाल गिटे ने एक विकेट लिया. रेलवे की ओ से मंजीत ने दो और अमित मिश्रा तथा आशीष यादव को एक-एक विकेट मिला.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में लिए गए इस कैच को देखकर आप जोंटी रोड्स को भूल जाएंगे appeared first on Sportzwiki.