इंटरनेट डेस्क। इस साल आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू होने में अब तीन माह से भी कम का समय बचा है। इसके लिए इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। अब इस टूर्नामेंट के लिए टीमों की घोषणा होनी बाकी है।
30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली भी जमकर तैयारी कर रहे हैं। विराट कोहली अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे शृंखला में खेल रहे हैं।
काफी खूबसूरत है अभिनेत्री जूही चावला की बेटी, फोटो देखकर आप भी...
क्रिकेट के इस महाकुंभ में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली का साथ देने के लिए तैयारी कर रही हैं। वैसे अक्सर आपने स्टेडियम में अनुष्का शर्मा द्वारा विराट कोहली को चीयर करते हुए देखा होगा। अब यह बॉलीवुड अभिनेत्री विश्व कप में अपने पति को चीयर करने के लिए विशेष तैयारी कर रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने इस बड़े टूर्नामेंट के दौरान पति विराट कोहली के साथ मौजूद रहने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने कुछ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की तारीखों को भी आगे के लिए टाल दिया है। इसका मतलब है कि अनुष्का शर्मा इस दौरान किसी भी फिल्म के लिए काम नहीं करेंगी।
विंग कमांडर अभिनंदन का किरदार निभाना चाहता है ये बॉलीवुड अभिनेता
इस बार अनुष्का शर्मा वीआईपी गैलरी के स्थान पर आम दर्शकों के साथ मैच देखने की तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान अनुष्का शर्मा अपना सारा खर्च खुद उठाएंगी।गौरतलब है कि विराट कोहली ने साल 2017 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी।