विश्व के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर की अगर बात करें तो उसमे महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी आता है. ये खिलाड़ी पिछले 15 वर्ष से भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहा है. 37 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2011 का विश्व कप दिलाया था. एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अगर बात करें तो वो विश्व के सबसे बेहतरीन फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं.
भारतीय टीम का ये पूर्व कप्तान इस समय भी भारत को वैसे ही मैच जीता रहा है. जैसे अपने शुरूआती दिनों में वो भारत को मैच जीताते थे. अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की थी.
धोनी ऐसा करने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने

भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने जैसे ही आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में कदम रखा. वो विश्व के पहले ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिन्होंने 597 अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने मार्क बाउचर का रिकॉर्ड तोड़ा.
सबसे ज्यादा अंतराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी- 597*
मार्क बाउचर- 596
कुमार संगकारा- 499
एडम गिलक्रिस्ट- 483
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के बाद धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में देखे जाएंगे. उसके बाद धोनी को विश्व कप में खेलते हुए हम देखेंगे.
भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान का ये आखिरी विश्व कप होगा. उनकी उम्र 37 साल की हो गई है. और इसके बाद जब विश्व कप होगा तब उनकी उम्र 40 के पार होगी.
धोनी खेलेंगे अपना आखिरी विश्व कप

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली चाहेंगे इस दिग्गज खिलाड़ी के आखिरी विश्व कप में शानदार विदाई दिया जाए. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अब तक जैसा प्रदर्शन किया है. अपनी कप्तानी में जिस तरह की उपलब्धि उन्होंने हासिल की है. उनको विश्व कप जीतकर वैसा ही तोहफा दिया जाए.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post महेंद्र सिंह धोनी ने रचा विश्व कीर्तिमान, ऐसा करने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बने appeared first on Sportzwiki.