इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल का 12वां सीजन 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है. आईपीएल में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको उनकी टीम ने रिलीज कर दिया है हो सकता है इस बार उन टीमों को पछताना पड़े.

ये है वो पांच खिलाड़ी जिनको रिलीज करके टीम पछताएंगी –
क्विंटन डी कॉक –

दक्षिण अफ्रीकी टीम के कीपर और बल्लेबाज डी कॉक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई शानदार पारियां खेली हैं. 26 वर्षीय डी कॉक ने आईपीएल 2015 में खेले अपने तीन मैचों में ही 40.66 की औसत से रन बनाए और साल 2016 में उन्होंने 37.08 की औसत से 445 रन बनाए थे. साल 2018 में आरसीबी ने उन्हें खरीदा था लेकिन आईपीएल के इस सत्र में उनको रिलीज कर दिया गया है.
मार्कस स्टोइनिस –
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने साल 2016 से अपने आईपीएल करियर की शुरूआत किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए की थी. साल 2016 में उन्होंने 36.5 की औसत से 146 रन बनाए और सात मैचों में आठ विकेट चटकाए. अगर इस बार भी वो अपनी फार्म बरकरार रखते हैं तो किंग्स इलेवन पंजाब को अपने फैसले पर जरूर पछताना पड़ेगा.
शिखर धवन-

भारत के शानदार बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2008 से अपने आईपीएल करियर की शुरूआत दिल्ली की टीम से खेलते हुए की थी. पिछले साल सनरासइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 38.23 की औसत से 497 रन बनाए थे. इस बार सनराइजर्स उनको रिलीज करने के फैसले पर पछता सकती है.
ग्लेन मैक्सवेल-
ग्लेन मैक्सवेल दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. साल 2014 के आईपीएल में उन्होंने 187.75 की स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बनाए थे लेकिन पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में सिर्फ 169 रन ही बनाए थे. दिल्ली की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है.
विजय शंकर –

विजय शंकर भारत के उभरते हुए बल्लेबाजों में से एक हैं. उनका लक्ष्य भारत की ओर से विश्व कप टीम में जगह बनाना है. वो इस समय शानादार फार्म में हैं, न्यूजीलैंड दौरे से अबतक वो बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं. दिल्ली कैपिटल इस बार उन्हें रिलीज करके पछता सकती है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल के पांच ऐसे खिलाड़ी जिन्हें रिलीज करके पछताएंगी टीम appeared first on Sportzwiki.