Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केकेआर के इस दिग्गज ने दिनेश कार्तिक को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में माना दावेदार, बताया सबसे बड़ा फिनिशर

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का मंच अब पूरी तरह से सज चुका है। इस मंच पर कुछ ही दिनों में क्रिकेट जगत के सैकड़ों खिलाड़ी अपना रोल निभाने के लिए पूरी तैयारी के साथ खड़े हैं। बस अब तो इंतजार है सिर्फ और सिर्फ 23 मार्च का….

केकेआर के लिए दिनेश कार्तिक पर रहेंगी हर किसी की नजरें

जब आईपीएल की बात आती है तो सभी आठों फ्रेंचाइजी इस बार खिताब को अपने नाम करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी जिसमें कोलकाता नाइ राईडर्स की टीम भी तीसरी बार टाइटल को अपने नाम करना चाहेगी।

कोलकाता नाइट राईडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक भी आईपील में किसी तरह से अपना प्रदर्शन कर एक बार फिर से विश्व कप के लिए भारतीय टीम का दावा ठोकने को तैयार हैं।

केकेआर के कोच साइमन कैटिच ने दिनेश कार्तिक को बताया विश्व कप टीम का दावेदार

ये हम नहीं बल्कि केकेआर के सहायक कोच साइमन कैटिच मानना है। साइमन कैटिच ने साफ कर दिया है कि दिनेश कार्तिक इस बार भी केकेआर के लिए फिनिशर की भूमिका निभाएंगे और साथ ही विश्व कप की दावेदारी पेश करेंगे।

साइमन कैटिच को जब दिनेश कार्तिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि “दिनेश मुश्किल परिस्थियों में खेलने के अनुभवी हैं। वो भारत और हमारे लिए ये भूमिका अच्छी तरह से निभाते रहे हैं। आप जानते हैं कि पारी में बाद में उससे आप क्या उम्मीद करेंगे। उन्हें गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा।

कैटिच ने आगे कहा कि इसी कारण से वो विश्व कप के लिए चयन के दावेदार रहेंगे। इससे भारतीय चयनकर्ताओं का काम मुश्किल होगा क्योंकि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दावेदार हैं।

शुभमन गिल को लेकर भी साइमन कैटिच ने कही ये बड़ी बात

दिनेश कार्तिक को विश्व कप की टीम में दावेदार बताने के साथ ही साइमन कैटिच ने केकेआर और भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की।

कैटिच ने शुभमन को लेकर कहा कि “मुझे यकिन है कि वो जल्द ही स्थायी रूप से भारतीय सेटअप में होंगे। उन्होंने साफ तौर से अपनी प्रतिभा को हासिल किया है और पिछले साल शानदार आईपीएल रहा

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post केकेआर के इस दिग्गज ने दिनेश कार्तिक को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में माना दावेदार, बताया सबसे बड़ा फिनिशर appeared first on Sportzwiki.