Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय धरती पर रचा इतिहास, हासिल की वनडे में सबसे बड़ी जीत

खेल डेस्क। पीटर हैंड्सकांब और एस्टन टर्नर की तूफानी पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की शतकीय पारी पर पानी फेरते हुए मोहाली में खेले गए चौथे एकदिवसीय मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है।

केवल 127वें मैच में ही धवन ने तोड़ दिया वीरेन्द्र सहवाग का ये रिकॉर्ड

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (115 गेंदों पर 143 रन) और उप कप्तान रोहित (92 गेंदों पर 95 रन) की शानदार पारियों की मदद से निर्धारत ओवरों में नौ विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर बनाया। रोहित शर्मा और धवन ने सपाट पिच पर पहले विकेट के लिए 193 रन रन की साझेदारी कर भारत को अच्छी शुरुआत दी।

हिटमैन और गब्बर ने वनडे में तोड़ा इन भारतीयों की साझेदारी का रिकॉर्ड

इसे जवाब में हैंड्सकांब, उस्मान ख्वाजा और एस्टन टर्नर की शानदार पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना रिकॉर्ड जीत दर्ज की। कंगारू टीम ने इतिहास रचते हुए लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। हैंड्सकांब ने कंगारू टीम की ओर से 105 गेंदों पर 117 रन की शतकीय पारी खेली।

Mohali ODI : बुमराह ने हासिल की ये खास उपलब्धि, भारतीय टीम में हुए कई बदलाव

वहीं सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 99 गेंदों पर 91 रन का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 192 रन जोडक़र कंगारू टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। इसके बाद मैन ऑफ द मैच टर्नर ने केवल 43 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की तूफानी पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड जीत दिलाई। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह ने 63 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।