Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश अंबानी- श्लोका मेहता की शादी के गवाह बने ये दिग्गज खिलाड़ी

खेल डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के वारिस आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता शनिवार को विवाह बंधन में बंधे। इस शाही शादी के साक्षी राजनेता, बिजनेस, बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़ी दिग्गज हस्तियां बनी।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने होम ग्राउंड पर खेला अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच, इसके बाद अब नहीं खेलेंगे माही!

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का विवाह समारोह देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घराने के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया गया। यह केंद्र उस स्कूल से मामूली दूरी पर ही स्थित है जहां आकाश और श्लोका ने साथ में पढ़ाई की थी।

चौथे वनडे में इस भारतीय क्रिकेटर पर होगी सभी की नजरें, ये होगी संभावित टीम

इस विवाह समारोह में विश्व के दिग्गज खिलाडिय़ों सहित इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुम्बई इंडियंस के कई क्रिकेटर भी मौजूद थे। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ इस भव्य और चर्चित शादी में शामिल हुए। वहीं पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह भी अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए।

OMG: नहीं हुई स्मिथ और वार्नर की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए मुम्बई इंडियंस टीम में शामिल हुए भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के गवाह बने।

वहीं भारतीय ऑलरांउर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने भी इस शादी में मौजूदगी दर्ज कराई। ये दोनों ही क्रिकेटर मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। इन शादी में श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवद्र्धने और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड भी शामिल हुए।