Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने इसे बताया हत्या से भी बड़ा अपराध

खेल डेस्क। भारत के सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी ने मैच फिक्सिंग को हत्या से भी बड़ा अपराध माना है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक डॉक्यूमेंटरी में कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा अपराध हत्या करना नहीं बल्कि मैच फिक्सिंग करना होगा।

आईपीएल से पहले युवराज ने मारा ऐसा शॉट जिसे देखकर चौंक गए क्रिकेट प्रशंसक, विरोधी टीमों को चेताया

स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो वर्षों के निलंबन के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की पिछले वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी पर केंद्रित इस डॉक्यूमेंटरी में टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने बताया कि टीम इसमें (मैच फिक्सिंग) में शामिल थी, मुझ पर भी आरोप लगा था। सीएसके पर आधारित यह डॉक्यूमेंटरी 20 मार्च से हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी।

रोहित शर्मा ने मोहाली वनडे में शतक से चूकने के बावजूद बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, इस पूर्व भारतीय कप्तान को छोड़ा पीछे

डॉक्यूमेंटरी ;रोर ऑफ द लायन के 45 सेकेंड के ट्रेलर में धोनी ने कहा कि यह हम सभी (चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए कठिन दौर था। उन्होंने टीम की आईपीएल में वापसी को भावुक क्षण बताते हुए कहा कि मैंने हमेशा ही कहा है कि जिस चीज से आपकी मौत नहीं होती, वो आपको मजबूत बनाती है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने पिछले साल अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा आईपीएल खिताब जिताया था। सीएसके पर साल 2013 स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के कारण दो साल का प्रतिबंध लगा था। गौरतलब है कि इस समय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए आराम दिया गया है।