Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने की इस दिग्गज बल्लेबाज के इस शानदार रिकॉर्ड की बराबरी

इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम कल पांच वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी। पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कल हैदराबाद में खेला जाएगा। पांच वनडे मैचों की सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। टी20 सीरीज में कंगारू टीम ने बाजी मारी और भारत का इस सीरीज में 2—0 से सफाया किया।

मैक्सवेल ने टी20 में अपने नाम दर्ज किया ये शानदार रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा ​पीछे

बैंगुलरू में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन विराट कोहली की ये रिकॉर्ड बनाने वाली पारी भारतीय टीम के काम नहीं आ सकी। विराट कोहली ने इस अंतिम टी20 मैच में 38 गेंदों में 72 रनों की आतिशी पारी खेली। इस आतिशी पारी के दौरान विराट कोहली ने 6 छक्के और 2 चौके जड़े।

विराट कोहली ने इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। उन्हीं में से एक रिकॉर्ड हैं विराट कोहली ने टी20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसी के साथ विराट ने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी कर ली है। विराट कोहली ने अपने टी20 करियर में 67 मैचों में 223 चौके जमाए है। इस तरह अब विराट और दिलशान के नाम टी20 में सबसे अधिक चौके जमाने का संयुक्त रिकॉर्ड है। इसी के साथ आपको बता दें कि विराट कोहली के नाम टी20 में सबसे अधिक 20 अर्धशतक बनाने का भी रिकॉर्ड है।