वर्ल्ड कप के कुछ समय पहले शानदार फॉर्म में वापस आयी 5 बार की विश्व विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी पर एक अनोखा बयान दिया है. फिंच के अनुसार स्मिथ और वार्नर की वापसी से कुछ खिलाड़ियों का नुकसान होगा.
अभी हाल में ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसके घर में घुसकर हराया था

हर बार ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप शुरू होने के पहले एक अलग ही फॉर्म में आ जाती है और अपने खेल में आसाधारण सुधार कर लेती है. एक साल पहले ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को बॉल के साथ छेड़छाड़ के मामले में एक साल का बैन कर दिया गया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत ही कमजोर प्रतीत होने लगी थी और कोई भी सीरिज नहीं जीत पा रही थी.
हालाँकि वर्ल्ड कप शुरू होने के कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई और अविस्मरणीय तरीके से भारत को एकदिवसीय और टी-20 सीरिज हरा कर दोबारा फॉर्म में वापसी कर ली. इस समय पकिस्तान के खिलाफ चल रही सीरिज में भी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल का प्रद्रर्शन करते हुए पहले 3 मैच जीत कर सीरिज पर कब्ज़ा जमा लिया है.
अब बैन खत्म होने के बाद वापसी को तैयार हैं स्मिथ और वार्नर

एरोन फिंच ने अब ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप की टीम और स्मिथ ,वार्नर की वापसी पर बात करते हुए कहा कि
” ये बहुत मुश्किल है. खासकर तब जबकि आपकी टीम अच्छा कर रही हो, ये मुश्किल होने वाला है. चाहे जो भी हो, मेरा अपना मत है और हमारे कोच जस्टिन लैंगर और मैं चयन और टीम बनाने के लिए अलग अलग कॉम्बिनेसन्स को लेकर लगातार हर दिन बात कर रहे हैं. आख़िर में चयनकर्ता को टीम चुननी है और उनके लिए भी ये फ़ैसला मुश्किल होने वाला है. वर्ल्ड कप के लिए आप कितना भी संतुलन बनाये कुछ खिलाड़ी बदकिस्मत जरुर रहेंगे.”.
वार्नर और स्मिथ इस समय अपनी अपनी आईपीएल टीमों के लिए आईपीएल खेल रहे है और उनका बैन आज के दिन ही खत्म हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी को यदि आप अभी देखे तो पाएंगे कि लगभग सभी बल्लेबाज अच्छा खेल रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ को विश्वकप टीम में नहीं मिलेगी जगह? कप्तान एरोन फिंच ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.