Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस क्रिकेटर की पत्नी ने थामा बीजेपी का हाथ

भारत में कुछ महिनों के बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में लग गई है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अभी से चुनावी रैलियां भी होने लग गई है। लेकिन इस बार का चुनाव किसी पार्टी के लिए बल्कि मोदी को रोकने के लिए होने जा रहा है। देश की लगभग सभी पार्टियां भाजपा और मोदी को रोकने के लिए गठबंधन करने में लगी हुई है।

लेकिन लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने भारतीय टीम के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। रिवाबा ने पीएम के गुजरात के जामनगर से कृषि मंत्री आरसी फालडू और सांसद पूनम मदाम की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुई है। रिवाबा के बीजेपी में शामिल होने से सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को होगा और लोकसभा चुनावों में इसका लाभ मिल सकता है।


लोकसभा चुनावों के नजदिक आने के साथ कई लोग अपनी पार्टी को बदलने में लगे हुए है और टिकट मिलनी की आस में कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। बीजेपी लोकसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी में सभी बड़े चेहरों को अपने साथ जोड़ने का काम कर रही है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी इस बार 400 से ज्यादा सीटे जीतने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।



Herald