Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पीड स्टार वरूण आरोन ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कह डाली ये दिल छू लेने वाली बात

आईपीएल की बहार एक बार फिर से हर किसी को अपने आगोश में लेने को तैयार है। टी20 क्रिकेट की हाई वॉल्टेज लीग इंडियन प्रीमियर लीग शुरु होने में अब बस गिनती के दिन रह गए हैं ऐसे में हर खिलाड़ी जो इस लीग के माध्यम से अपने आपको साबित करना चाहता है उसकी नजरें लगी हुई हैं।

वरूण आरोन को अब भी है भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद

आईपीएल में अपने आपको साबित करने वालों की एक लंबी लिस्ट है जिसमें एक हैं भारतीय टीम के लिए खेल चुके स्पीड स्टार वरूण आरोन… वरूण आरोन इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं।

145 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से लगातार गेंद डालने की क्षमता रखने वाले वरूण आरोन ने राजस्थान रॉयल्स के शिविर में अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इन तैयारियों के बीच वरूण आरोन ने भारतीय टीम में वापसी से लेकर आईपीएल के प्रदर्शन को लेकर बात रखी।

महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर वरूण आरोन ने कही दिल छू लेने वाली बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के गृह राज्य झारखंड से ही नाता रखने वाले वरूण आरोन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी की उन्होंने जमकर तारीफ की।

वरूण आरोन ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक खास इंटरव्यू के दौरान कहा कि “वो(धोनी) इस खेल के लीजेंड हैं और एक सच्चे मैच विजेता खिलाड़ी हैं। वो सभी युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन करते हैं और उनकी उपस्थिति विश्व कप में भारतीय टीम के लिए पर्याप्त होगी।”

एक बार फिर से भारतीय टीम में वापसी का है पूरा विश्वास

इसके साथ ही वरूण आरोन ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर कहा कि “जाहिर तौर पर हालिया सीजन मेरे लिए बहुत अच्छा रहा है। मुझे करीब 3 साल के बाद भारत ए के लिए बुलावा आया। मैंने दुलीप ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के साथ ही साथ निरंतर प्रदर्शन किया। अब मैं आईपीएल खेलने जा रहा हूं। मैं क्रिकेट खेल रहा हूं उसका एक ही कारण है कि मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं और भारत के लिए मैच जीतना चाहता हूं।

मेरा सपना लंबा समय तक घरेलू क्रिकेट खेलना नहीं है। वो वास्तव में भारतीय टीम में वापसी के लिए आत्मविश्वास में हूं। मुझे विश्वास है कि जल्द ही मुझे ये मौका मिलेगा। मैं वास्तव में अब आईपीएल में अपना अच्छा देने की तरफ देख रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मैं फिर से भारत की जर्सी में दिखूंगा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post स्पीड स्टार वरूण आरोन ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कह डाली ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on Sportzwiki.