Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहलवान बजरंग पूनिया ने जीता सोने का तमगा, विंग कमांडर अभिनंदन को किया समर्पित

स्पोर्ट्स डेस्क। बुल्गारिया में जारी डान कोलोव-निकोला पेत्रोव टूर्नामेंट में भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने परचम लहराया है। पूनिया ने टूर्नामेंट में सोने का तमगा (स्वर्ण पदक) जीतकर देश का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि उन्होंने इस जीत को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को समर्पित किया।

पूनिया ने इस जीत को समर्पित करते हुए ट्वीटर पर लिखा, 'मैं अपना गोल्ड मेडल हमारे बहादुर वायु योद्धा विंग कमांडर अभिनंदन को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरणा दी और मुझमें जोश भर दिया। मैं किसी दिन उनसे मिलकर उनसे हाथ मिलाना चाहता हूं, जय हिन्द जय भारत।'

आपको जानकारी में बता दें, पूनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में अमेरिका के जॉर्डन ओलिवर को 12-3 से धूल चटाई। भारतीय पहलवान ने डान कोलोव-निकोला पेत्रोव टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा रैंकिंग अंक भी हासिल किए। बताते चले पूनिया ने साल 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने पिछले पांच टूर्नामेंट में चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है।

पूजा ने भी जीता गोल्ड मेडल
पूनिया के अलावा 59 किग्रा फ्रीस्टाइल (महिला वर्ग) में विश्व चैम्पियनशिप-2018 की ब्रॉन्ज मेडल विजेता पूजा ने राउंड रोबिन फॉर्मेट में कोई मैच नहीं गंवाया और गोल्ड मेडल जीता। पूजा तीनों मैच जीतने में सफल रहीं।

यह भी पढ़े:-

टीम के प्रदर्शन से खुश है कप्तान कोहली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी ने 39 साल की उम्र में लगाए 39 छक्के

विश्वकप से पहले विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर दिया ये बयान



Herald