Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा की पत्नी हुई बीजेपी में शामिल, लोकसभा चुनाव में उतर सकती है मैदान में

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना जलवा बिखेर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी ने रविवार को अपने नए करियर की शुरुआत के लिए पहला कदम बढ़ा दिया है।

रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी हुई बीजेपी में शामिल

गुजरात के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी ने रविवार को राजनीति में शुरुआत के लिए कदम रख दिया है। जिसके लिए वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं।

इस तरह से लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों पहले रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी ने बीजेपी पार्टी का हाथ थाम लिया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो लोकसभा चुनावों में सांसद के लिए उतरती हैं या नहीं।

रविन्द्र जडेजा की पहचान से मिलेगी मदद

गुजरात के जामनगर जिलें मे रविवार को रिवाबा सोलंकी ने गुजरात सरकार के कृषि मंत्री रैंचों फालदू और जामनगर की सांसद पूनम मादम की मौजूदगी में बीजेपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

करणी सेना में कुछ महीनों पहले ही शामिल हुई रिवाबा सोलंकी से जब बीजेपी पार्टी में शामिल के बाद रविन्द्र जडेजा की लोकप्रियता से मदद मिलने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि

रविन्द्र जडेजा केवल राजपूत समुदाय के ही नहीं बल्कि देश के युवाओं के भी गौरव हैं। लेकिन मेरे लिए भाजपा में शामिल होने में मदद मिलेगी। अपनी खुद की पहचान बनाना और महिलाओं के लिए एक मिसाल बनना है। चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या होममेकर, खुद को सशक्त बनाना है।”

देश की सेवा करने का है इरादा

रिवाबा ने आगे कहा कि

मैं चुनावों से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो सकती हूं लेकिन दुनिया को पूर्व चुनावी राजनीति के संकीर्ण चश्में से नहीं देखना चाहिए मेरा इरादा पार्टी, समुदाय और देश की सेवा करना है।”

“मेरे पति एक सेलिब्रिटी होने के नाते मदद करेंगे। क्योंकि वो एक युवा आइकन हैं और पार्टी के प्रति युवाओं को भी प्रेरित करेगा।”

जामनगर भाजपा इकाई के अध्यक्ष हसमुख हिंदोचा ने कहा कि

वो जामनगर और गुजरात में एक जाना-पहचाना चेहरा है। उनकी प्रविष्ठि से भाजपा को एक और पहचान योग्य चेहरा मिला है जिससे पार्टी को मदद मिलेगी।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा की पत्नी हुई बीजेपी में शामिल, लोकसभा चुनाव में उतर सकती है मैदान में appeared first on Sportzwiki.