Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी को खल रही इस खिलाड़ी की कमी, मैच के बाद किया खुलासा

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आज के मैच में चेन्नई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ चेन्नई ने आईपीएल के 12 वें संस्करण में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. दिल्ली के कप्तान श्रेयश अय्यर ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 147 रन बनाए.

6 विकेट से जीती चेन्नई सुपर किंग्स 

चेन्नई की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब उनके सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू जल्द आउट हो गए. इसके बाद सुरेश रैना और शेन वाटसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को एकदम आसान बना दिया. रैना ने जहाँ 16 गेंद में 30 रन बनाए वहीँ शेन वाटसन ने 26 गेंद पर 44 रन बनाए. इसके बाद धोनी और केदार ने आसानी से मैच चेन्नई के नाम करा दिया.

जीत के बाद क्या बोले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 

इस ज्व्व्त क्व साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में इस सीजन में दूसरी और लगातार पांचवी जीत दर्ज की है.

उन्होंने कहा,

“पहली पारी में विकेट उम्मीद से ज्यादा टर्न निकला. दूसरी पारी में पर्याप्त ओस थी. हमारे गेंदबाजों ने उन्हें 150 तक रोकने का काम किया जो शानदार था. दूसरी पारी में ओस ने बल्लेबाजों को काफी मदद करी. हमें थोड़ी गति पसंद है, और यह बल्ले पर आने के लिए मदद कर रही”

इस खिलाड़ी को खोना टीम के लिए झटका था 

चेन्नई सुपर किंग्स को अब अपना अगला मुकाबला 31 मार्च को खेलना है.

उन्होंने आगे कहा,

“शुरुआत में लुंगी को खोना एक बड़ा झटका था, क्योंकि वह सबसे तेज था, लेकिन इसके अलावा हम सभी क्षेत्रों में अच्छी तरह से कवर कर पाए हैं. मुझे नहीं लगता कि हम एक बहुत अच्छे क्षेत्ररक्षण पक्ष होंगे, हम इसपर काम करेंगे. लेकिन हम एक सुरक्षित क्षेत्ररक्षण पक्ष हैं”

“आप नहीं चाहते हैं कि प्लेइंग इलेवन बहुत कठिन हो. या लगतार खेले और घायल हो जाए. हम अनुभव के साथ कुछ रन और बना सकते हैं. हमने डेथ ओवर में अच्छा काम नहीं किया है, इसलिए काम करने के लिए बहुत सारे क्षेत्र हैं, लेकिन फिर भी एक अच्छी जीत है”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post जीत के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी को खल रही इस खिलाड़ी की कमी, मैच के बाद किया खुलासा appeared first on Sportzwiki.