भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वनडे सीरीज में आखिरी दो मैचों के लिए भारतीय टीम के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया. विश्व कप को देखते हुए दूसरे विकल्प के रूप में ऋषभ पंत को टीम में मौका दिया गया. पंत ने बल्लेबाजी तो अच्छी करी. लेकिन विकेटकीपिंग में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया.
आइए हम आपको ऐसे भारत के विकेटकीपर के बारे में बताते हैं. जो ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.
1. दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम का ये विकेटकीपर बल्लेबाज इस सीरीज से पहले टीम का हिस्सा था. वो कई मौको पर भारत के लिए शानदार प्रदर्शन भी कर चुके हैं. अपनी छोटी-छोटी पारियों के दम पर भारत को कई मैच में जीत भी दिलाई है. वो पिछले कुछ दिनों में टी-20 हो या वनडे एक फिनिशर के रूप में अच्छा प्रदर्शन करते आएं हैं. लेकिन इस खिलाड़ी को इस सीरीज में मौका नहीं दिया गया.
अगर भारतीय टीम में धोनी विकेटकीपर के रूप में वापस आते हैं. तो कार्तिक एक बेहतर फिनिशर के रूप में भी टीम के साथ खेल सकते हैं. क्योंकि इस खिलाड़ी की फील्डिंग शानदार है.
2. ईशान किशन

ईशान किशन वनडे और टी-20 मैच में किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह सलामी बल्लेबाजी करने के साथ ही निचले क्रम में आकर भी तेजी से रन बना सकते हैं. घरेलू मैच और इंडिया ए के लिए लगातार रन बनाये हैं. ईशान किशन एक शानदार विकेटकीपर हैं.
किशन की कीपिंग में महेंद्र सिंह धोनी की झलक भी दिखती है. आईपीएल में उनका बल्ला जरुर नहीं चला है लेकिन वर्तमान सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में उन्होंने लगातार दो मैचों में दो शतक बनाये थे.
3. संजू सैमसन

भारतीय टीम में डेब्यू कर चूका यह खिलाड़ी घरेलु क्रिकेट हो या आईपीएल हर जगह शानदार प्रदर्शन करता है. तकनीक की अगर बात करें तो सैमसन का तकनीक शानदार रहा है. विकेट के पीछे भी ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है. घरेलु क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने विकेट के कई ऐसे कैच किए हैं. जो शानदार है.
वहीँ एक फिल्डर के रूप में भी ये खिलाड़ी शानदार है. आईपीएल में इस खिलाड़ी के नाम कई शानदार कैच दर्ज है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प हैं, ये तीन विकेटकीपर बल्लेबाज, फिर भी विराट के पंत प्रेम की वजह से नहीं मिल रहा जगह appeared first on Sportzwiki.