इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की श्रृंखला में तीसरा वनडे भारत ऑस्ट्रेलिया से 32 रनों से हार गया। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट की खेली गई शतकीय पारी किसी काम में नहीं आई। उधर मैच जीतने के बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में वापसी करली है।
बात करें सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दो एकदिवसीय मैचों के लिये विश्राम दिया गया है।
indiavsAustralia: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया, विराट का शतक गया बेकार
इस बारे में भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ का कहना है की हम अंतिम दो मैचों के लिये कुछ बदलाव करेंगे और महेंद्र सिंह धोनी अंतिम दो मैचों में नहीं खेलेंगे। वह विश्राम करेंगे।
सीरीज का चौथा मैच दस मार्च को मोहाली जबकि पांचवां और अंतिम मैच 13 मार्च को नयी दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंडिया में अक्टूबर तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगी। इस सीरीज के बाद आईपीएल मैच शुरू हो जाएंगे और उसके बाद इंग्लैंड में आईसीसी वनडे विश्वकप शुरू हो जाएगा।
तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत, ख्वाजा और फिंच ने लगाए अर्धशतक
वैसे धोनी के लिए भारतीय सरजमी और अपने होम ग्राउंड परखेला गया कल का मैच आखिरी भी हो सकता है और वो इसलिए की धोनी को अलगे दो मैचों में विश्राम दिया गया है और उसके बाद अक्टूबर तक भारत में कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं होगा और यह कयास लगाए जा रहे की विश्वकप के बाद धोनी सन्यास ले लेंगे।