Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ग्रुप चैट पर संदेश मिलते रहे: डेविड वार्नर

नयी दिल्ली
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर ने कहा कि वह भले ही पिछले इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये नहीं खेले हों लेकिन वह टीम के ग्रुप चैट का हिस्सा थे और उन्हें उत्साह बढ़ाने वाले संदेश मिलते रहे थे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने गेंद से छेड़छाड़ के कारण उन्हें आस्ट्रेलियाई साथी स्टीव स्मिथ के साथ एक साल के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी पिछले आईपीएल चरण में नहीं पाये थे लेकिन वे अब 12वें चरण में खेलने के लिये तैयार हैं।

वार्नर ने कहा कि यह बहुत अहम है। यह कैलेंडर में एक टूर्नामेंट ऐसा होता है जिसके लिये मैं हमेशा बेताब रहता हूं। जब मैंने शुरूआत की थी, उसके बाद से कई वर्षों तक मैंने काफी सफलता हासिल की थी। उन्होंने हैदराबाद सनराइजर्स के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण के समर्थन की बात करते हुए कहा कि मैं टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के लिये तैयार हूं। लक्ष्मण बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं और वह हमेशा अच्छी चीजें कहते हैं। उन्होंने मुझे जो शब्द कहे थे, वो मेरे लिये बहुत मायने रखते हैं।