भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मैच का आयोजन रांची में किया जा रहा है. भारतीय टीम विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलना है. विश्व कप से पहले कई दिग्गज अपनी-अपनी टीम का चयन कर रहे हैं. आज खेले जा रहे तीसरे मैच में भी भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है.
जो टीम पिछले दो मैच से खेलते आ रही है. उन्हीं खिलाड़ियों को इस मैच में भी मौका मिला है. दूसरे मैच में भारतीय टीम की ओर से विराट ने शानदार शतक बनाया. कोहली के बाद मैच में सबसे ज्यादा रन विजय शंकर ने बनाए. साथ ही उन्होंने आखिरी ओवर में शानदार प्रदर्शन किया. अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से ही भारत वो मैच अपने नाम कर पाया.
विजय शंकर के लिए ये बोले गांगुली

भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने विजय शंकर की जमकर तारीफ की. भारत को विश्व कप के फाइनल में पहुचाने वाला इस कप्तान को लगता है, कि जडेजा को टीम में जगह नहीं देनी चाहिए.
“विश्व कप टीम में रवींद्र जडेजा नहीं होने चाहिए. नागपुर मैच में विजय शंकर ने सुंदर गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि विजय अपने विश्व कप स्थान के हकदार हैं.”
जडेजा से बेहतर ऑलराउंडर बनते जा रहे विजय शंकर

इस सीरीज के लिए रविन्द्र जडेजा टीम में नहीं थे. हार्दिक पांड्या को सीरीज में चोट लग गई. जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को टीम में मौका मिला. लेकिन जडेजा का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है.वहीं दूसरी तरफ विजय शंकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पहले तीनों मैच में जडेजा को मौका दिया गया. अब आखिरी दो मैच में लग रहा है इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिलने वाला है. चहल को अब मौके मिलेंगे. क्योंकि अब तक इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सौरव गांगुली ने स्टार भारतीय खिलाड़ी को बाहर कर विजय शंकर को टीम में जगह देने की कही बात appeared first on Sportzwiki.