Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर की अभूतपूर्व छलांग, तो विराट कोहली की बढ़ी चिंता

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस टेस्ट मैच के संपन्न होने के साथ ही आईसीसी ने एक बार फिर से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है।

आईसीसी ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग

आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा भी हुआ है तो कुछ खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नुकसान भी उठाना पड़ा है।

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल ने बुधवार को टेस्ट की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर से लेकर न्यूजीलैंड के गेंदबाज नील वेगनर को जबरदस्त फायदा हुआ है।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर ने किया आश्चर्यजनक सुधार

आईसीसी की इस ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में सबसे प्रभावशाली सुधार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर ने दिखाया। न्यूजीलैंड के टेस्ट तेज गेंदबाज नील वेगनर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की।

इस बेहतरीन गेंदबाजी के साथ ही वेगनर ने टेस्ट रैंकिंग में 11वें स्थान से 6 स्थानों का बड़ा सुधार करते हुए 5वें नंबर पर आ पहुंचे हैं। साथ ही उन्होंने अपने करियर में पहली बार 800 अंकों को पार किया है।

न्यूजीलैंड के तरफ से ऐसा करने वाले वो तीसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले ट्रेंट बोल्ट 825 अंक और महान खिलाड़ी रिचर्ड हेडली 909 अंक हासिल कर चुके हैं। तो वहीं न्यूजीलैंड के टीम साउथी एक बार 799 अंक तक पहुंचे हैं।

गेंदबाजी में पैट कमिंस तो बल्लेबाजी में विराट कोहली शीर्ष पर

तो वहीं गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पेट कमिंस पहले स्थान पर काबिज हैं तो वहीं जेम्स एंडरसन दूसरे और कगिसो रबाडा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारत के कप्तान विराट कोहली के पास ताज मौजूद हैं। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः केन विलियम्सन और चेतेश्वर पुजारा हैं। केन विलियम्सन विराट कोहली से केवल 9 अंकों की दूरी पर हैं।

आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग

रैंकिंग बल्लेबाज टीम अंक
1 विराट कोहली भारत 922
2 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 913
3 चेतेश्वर पुजारा भारत 881
4 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 857
5 हैनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 778
6 जो रूट इंग्लैंड 763
7 डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 756
8 एडियन मार्करम दक्षिण अफ्रीका 719
9  क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 718
10 फाफ डू प्लेसीस दक्षिण अफ्रीका 702

आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग

रैंकिंग गेंदबाज टीम अंक
1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 878
2 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 862
3 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 851
4 वर्नोन फिलेंडर दक्षिण अफ्रीका 813
5 नील वेगनर न्यूजीलैंड 801
6 रविन्द्र जडेजा भारत 794
7 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 787
8 जैसन होल्डर वेस्टइंडीज 770
9 मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान 770
10 आर अश्विन भारत 763

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईसीसी टेस्ट रैंकिंग- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर की अभूतपूर्व छलांग, तो विराट कोहली की बढ़ी चिंता appeared first on Sportzwiki.