Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नईयिन को हराकर एफसी गोवा दूसरे स्थान पर

पणजी
एफसी गोवा ने निचले पायदान पर चल रहे चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ गुरुवार को यहां इंडियन सुपर लीग तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। गोवा की टीम के अब 34 अंक हो गए हैं जो बेंगलुरू एफसी के बराबर हैं। लेकिन हेड-टू-हेड मैचों में बेहतर प्रदर्शन के कारण बेंगलुरू की टीम शीर्ष पर है। मैच का एकमात्र गोल 26वें मिनट में गोवा के स्टार फेरान कोरोमिनास ने किया। यह उनका टूर्नामेंट में 14वां गोल है जिससे उन्होंने गोल्डन बूट की दौड़ में अपनी बढ़त और मजबूत की।