अर्जुन तेंदुलकर मुंबई प्रीमियर लीग सीजन-2 में खेलने वाले हैं. जिसके लिए वह इनदिनों कड़ा अभ्यास भी कर रहे हैं. इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने अपने बेटे को खुद पर यकीन रखने और शार्टकट ना खोजने की सलाह दी है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि मुंबई प्रीमियर लीग खिलाड़ियों को उनकी पहचान बनाने में मदद करेगा.
अर्जुन का सपना क्रिकेट खेलना और इसी फिल्ड में कुछ ख़ास करना

पीटीआई को दिए अपने एक इंटरव्यू में अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कहा,
“अर्जुन के जीवन में ऐसे मौके आयेंगे, जब जिंदगी के हिसाब से कुछ भी नहीं होगा, लेकिन उसे खुद पर यकीन रखना होगा, क्योंकि हर रात की सुबह जरुर होती है.
अर्जुन किसी भी परिस्थिति में मजबूती के साथ वापसी कर सकता है. जब तक वो क्रिकेट को जुनून से खेलेगा, अपने खेल से प्यार करता रहेगा. मेरे लिए इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता है. जीवन में उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं, लेकिन उसे वो मकसद खोजना होगा जो उसे सुबह उठने के लिए मजबूर करे और अपने सपनों को पूरा करने में मदद करे. अर्जुन का सपना क्रिकेट खेलना और इसी फिल्ड में कुछ ख़ास करना है.
शार्टकट ना खोजे, कड़ी मेहनत करे

साथ ही इंटरव्यू में सचिन ने अपने पिता की एक मराठी कविता को याद किया, जिसने उन्हें एक अच्छा इंसान बनने में मदद की और सफलता हासिल करने का जोश दिला दिया. उन्होंने कहा,
“मेरे पिता ने मुझे एक बार कहा था, अगर तुम अपने जीवन में शार्टकट नहीं खोजोंगे और हर मैच से पहले खुद को तैयार कर कड़ी मेहनत करोगे, तो निश्चित ही सफलता तुम्हारे पीछे आयेगी. मैं भी अर्जुन को यही सलाह दूंगा, जो मेरे पिताजी ने मुझे दी थी.
मुझे लगता है, कि उसे वहीं करना चाहिए, जिसमे वो सबसे अच्छा है. अगर वो एक अच्छा टीम मैन और अच्छा इंसान बन पाया, तो यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी.
मुंबई प्रीमियर लीग एक बेहतरीन मंच

सचिन ने मुंबई प्रीमियर लीग को लेकर कहा,
“जहां तक युवाओं का सवाल है, तीन लड़के हैं, जिन्होंने पिछले साल इस इवेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था और अब उन्हें आईपीएल की टीमें मिली हैं. शुभम रंजने, शिवम दुबे और सुशांत सिंह तीनों ने ही इस लीग में अच्छा खेलकर आईपीएल टीमों का कॉन्ट्रैक्ट पाया है. यह अपनी पहचान बनाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है.
यदि आप आईपीएल फ्रेंचाइजीयों की योजना में फिट होते हैं, तो वे आपको ले जाएंगे, यहां तक कि अगर नहीं भी होते हैं, तो कम से कम आपको उनके दरवाजे खटखटाने का एक तरीका मिल जाता हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अर्जुन का सपना क्रिकेट खेलना और इसी फिल्ड में कुछ ख़ास करना : सचिन तेंदुलकर appeared first on Sportzwiki.