भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में बुमराह के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गये मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बुमराह ने एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज को अंतिम ओवरों में खुलकर रन नहीं बनाने दिया।
एबीडी ने की तारीफ

इस मैच के अपने पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 12 रन दे दिए थे लेकिन अंतिम तीन ओवर में उन्होंने सिर्फ 8 रन ही दिए। इस दौरान उन्होंने तीन बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेजा। टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में एबी डिविलियर्स ने लिखा
“गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग पर नजर डालिए। आप देखेंगे कि जसप्रीत बुमराह दुनिया में टॉप पर हैं और आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते। बैंगलोर में आईपीएल के बेहद शानदार मुकाबले के अंतिम पलों में वे मुझसे बेहतर साबित हुए। इसका सारा श्रेय बुमराह को जाता है, जिन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की। मैं अब उनसे अगली भिड़ंत का इंतजार कर रहा हूं।”
अन्य गेंदबाज से काफी अलग

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2013 में डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह शुरुआत से ही अपने एक्शन की वजह से चर्चा में हैं। छोटा रन-अप होने के बावजूद वह अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं। एबी डिविलियर्स ने आगे लिखा
“उसके पास विशेष कला है। यह उनकी कलाई के साथ कुछ हो सकता है। वह पिच से अधिक गति प्राप्त करते हैं और मैंने चिन्नास्वामी में कभी किसी गेंदबाज को ऐसा करते नहीं देखा। वह भी बहादुर है। दबाव में जब कई खिलाड़ी घबरा जाते हैं, तो वह अपनी योजनाओं पर चले हैं।”
एबी डिविलियर्स की विस्फोटक पारी

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाये थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
जसप्रीत बुमराह ने मैच के 17वें ओवर में सिर्फ 1 रन दिया वहीं 19 ओवर में बल्लेबाज उनके खिलाफ सिर्फ 5 रन बना पाए। मुंबई ने इस मैच में 6 रनों से जीत हासिल की थी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एबी डिविलियर्स ने इस भारतीय गेंदबाज को बताया सबसे स्पेशल, कहा विश्व में उसके जैसा नहीं कोई दूसरा appeared first on Sportzwiki.