इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सभी पार्टियां अपनी पार्टी में युवा स्टार को शामिल करने की जुगाड़ में लगी हुई है। पार्टी में इन युवा स्टार के शामिल करने का कारण ये हैं कि जिससे युवा ज्यादा आकर्षित होंगे और पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसी बीच लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। आपको बता दें कि बीजेपी में एक मशहूर क्रिकेटर की पत्नी शामिल हो गई है।
पहलवान बजरंग पूनिया ने स्वर्णिम सफलता हासिल करने के बाद इस प्रकार देशवासियों का जीत लिया दिल...
जी हां, मीडिया से जानकारी मिल रही हैं कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार रिवाबा जडेजा ने जामनगर में गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालडू और सांसद पूनम मदाम की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई।
रिवाबा जडेजा के पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के नेताओं ने उन्हें भगवा दुपट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नेताओं का मानना है कि इससे खासकर युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही पीएम मोदी आज से दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर है। पीएम के दौरे से पहले रिवाबा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, तमाम राजनीतिक दलों में उठापटक का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव की तारीख का जल्द ही ऐलान होने वाला है।