खेल जगत के करीब 140 साल पुराने क्रिकेट के खेल में समय-समय पर कई बड़े बदलाव होते देखे गए हैं। क्रिकेट के खेल के नियमों में कई बार बदलाव किए गए हैं। खासकर वनडे और टी-20 क्रिकेट में नियमों में ढेर सारे बदलाव किए तो वहीं सबसे पुराने और पहले फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम बदलाव देखे गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में कुछ बदलाव का मिला प्रस्ताव
सीमित ओवर की क्रिकेट यानि वनडे और टी20 क्रिकेट में नो बॉल पर एक रन देने के साथ ही पिछले काफी सालों से अगली गेंद फ्री हिट के रूप में दी जाती है जिस पर बल्लेबाज पूरा जोखिम ले सकता है।
भले ही ये अब तक वनडे और टी20 क्रिकेट में दिखा है, लेकिन जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में भी नो बॉल पर फ्री हिट का नियम दखा जा सकता है जिसको लेकर आईसीसी में बात चल रही है।
एमसीसी ने नो बॉल पर फ्री हिट के साथ ही दो और रखे प्रस्ताव
इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप आयोजित कराने का निर्णय लिया है। इस टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान आईसीसी कुछ नए नियमों को अमल में लाना चाहती है, जिसमें सीमित ओवर के फॉर्मेट की तरह नो बॉल पर फ्री हिट से लेकर नई गेंद और फिक्स टाइम को भी भुनाया जा सकता है।

ऐसे में जब टेस्ट चैंपियनशिप आने वाली है तो हाल ही में इसी के तहत आईसीसी ने एक मीटिंग की। इसमें मेरिबॉन क्रिकेट क्लब ने माइक गेटिंग की अध्यक्षता में टेस्ट क्रिकेट में भी नो बॉल पर फ्री हिट का प्रस्ताव रखा। जिसमें भारत की तरफ से सौरव गांगुली भी शामिल रहे थे।
आईसीसी की इस मीटिंग में टेस्ट क्रिकेट में और भी ज्यादा रोमांच पैदा करने के लिए जिन तीन नियमों को बदलने का प्रस्ताव रखा वो इस तरह से हैं।
1 नो बॉल पर फ्री हिट
वनडे और टी20 क्रिकेट में तो नो बॉल पर फ्री हिट का नियम है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अब तक ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में अब टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में भी इस नियम को लाने की तैयारी है।
ऐसे में गेंदबाज अपनी गेंदबाजी में अनुशासित हो सकेगा। आपको बता दें कि इंग्लैंड के गेंदबाज पिछले 45 वनडे में एक भी नो बॉल नहीं फेंके हैं।

2 फिक्स टाइम का नियम
टेस्ट क्रिकेट में समय को लेकर ज्यादा तय चीजें नहीं हैं। ऐसे में इस नए नियम के तहत स्कोरबोर्ड पर टाइमर लगाया जाएगा। बल्लेबाज को मैदान में पहुंचने के लिए 60 सैकंड और गेंदबाजी टीम को अपने गेंदबाज में बदलाव के लिए 80 सैकंड का समय दिया जाएगा।
जब इनमें कुछ ढिलाई बरती जाएगी तो पहले तो चेतावनी दी जाएगी लेकिन इसके बाद फिर से चूक होने पर पेनल्टी के रूप में पांच रन दिए जाएंगे। इसके अलावा ड्रिंक्स ब्रेक से लेकर फील्डरों की पॉजिशन के लिए भी समय निर्धारित किया जाएगा।

3 टेस्ट चैंपियनशिप में ड्यूक गेंद का हो इस्तेमाल
मेरिबॉन क्रिकेट क्लब ने एक बड़ा प्रस्ताव ये रखा कि टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया जाए। वैसे ड्यूक गेंद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में ही यूज में ली जाती है। इसके अलावा भारत में एसजी, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कूकाबुरा की गेंद प्रयोग में ली जाती है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post सौरव गांगुली की उपस्थिति में आईसीसी की हुई मीटिंग, अब इस नये नियम के साथ होगा टेस्ट क्रिकेट appeared first on Sportzwiki.