इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच आज रांची में पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। तीसरे वनडे मैच की सबसे खास बात आज ये रही कि टीम इंडिया पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन करते हुए आज मैच में आर्मी कैप पहनकर मैदान में उतरी। साथ ही ये भी जानकारी मिल रही हैं कि अब टीम इंडिया हर साल एक घरेलू मैच में आर्मी कैप पहनकर मैदान में उतरेगी।
माही ने नहीं बल्कि भारत के इस एकमात्र बल्लेबाज ने जड़ा है रांची में शतक
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने साथियों को अपने हाथों से ये आर्मी कैप सौंपी। साथ ही आज के मैच से होने वाली कमानी भी शहीदों के परिवारों को भेंट की जाएगी। लेकिन अब क्रिकेट के प्रशंसक ये सोच रहे होंगे कि कप्तान विराट की उपस्थिति में भी धोनी ने टीम को आर्मी कैप क्यों सौंपी?
आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर आसीन है। साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी का सेना के प्रति लगाव को देखकर ये जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। साथ ये भी हो सकता हैं कि भारतीय टीम पहली बार आर्मी कैप पहनकर रांची के क्रिकेट मैदान ही उतर रही है। जो इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी का घरेलू मैदान है। साथ ही ये सुझाव धोनी का ही था जिन्होंने कप्तान विराट से पहले ही इस बारें में बात कर ली थी और कैप का आर्डर दे दिया था। साथ एक और खास बात ये रही कि पूर्व कप्तान धोनी को कैप वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने सौंपी।
तीसरे वनडे मैच में कंगारू टीम ने शानदार शुरूआत की। कंगारू टीम ने 36 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए थी। कप्तान फिंच और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की। कप्तान फिंच 93 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।