Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन को हर मौके का फायदा उठाना होगा: सचिन तेंडुलकर

नई दिल्ली
अर्जुन तेंडुलकर को अपने मशहूर उपनाम से जुड़ी उम्मीदों के बारे में पता है लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर चाहते है कि क्रिकेट में उभर रहा उनके बेटे के पास ‘हर सुबह उठकर अपने लक्ष्य का पीछा करने का कारण होना चाहिए’ चाहे जैसे भी हालात हो। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मुंबई अंडर-19 का प्रतिनिधित्व करने के बाद भारत के लिए अंडर-19 स्तर पर दो टेस्ट मैच खेले है। वह ‘टी20 मुंबई’ के दूसरे सत्र में नीलामी के लिए मौजूद रहेंगे। सीनियर स्तर पर यह उनका पहला टूर्नमेंट होगा। तेंडुलकर से जब पूछा गया कि क्या सीनियर स्तर पर करियर शुरू करने का यह सही तरीका होगा तो उन्होंने कहा कि यह ऐसा मौका है जिसका अर्जुन को फायदा उठाना होगा। 

तेंडुलकर ने मंगलवार को कहा, ‘यह ऐसा मंच है जहां मुझे लगता है कि लोग आप पर और आपके खेल पर नजर रखेंगे। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते है तो आप दुनिया के शिखर पर होंगे। तेंडुलकर को हालांकि लगता है कि अगर अर्जुन को अगर सफलता नहीं मिलती है तो उनके लिए मौके खत्म नहीं होंगे। इससे वह और मजबूत बनेंगे।' उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह जरूरी है कि वह क्रिकेट को लेकर जूनूनी रहे और इस खेल से उसका लगाव बना रहे। इस दौरान अच्छा और बुरा दौर आएगा। उसके पास हर सुबह अपने सपनों के पीछे भागने की वजह होनी चाहिए।’