23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है. आईपीएल 2019 से पहले यह बात काफी चर्चा में है, कि भारतीय खिलाड़ियों का विश्व कप 2019 को देखते हुए वर्कलोड कैसे मैनेज किया जायेगा. इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेज को साफ़ कर दिया है.
अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने साफ़ कहा है, कि हमने फ्रेंचाइजीयों से बात की है. विश्व कप को ध्यान में रखते हमारे खिलाड़ियों को विश्व कप 2019 में ब्रेक मिलता रहेगा.
हम आईपीएल में जाकर, वहां खेल का लुफ्त उठाना डिजर्व करते

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
“हमने ड्रेसिंग रूम में जो बात की है, वह यह है, कि हमने सभी खिलाड़ियों से कहा है, जाये आईपीएल में दो महीने खेले और अपने खेल का लुफ्त उठाये, क्योंकि हम लोग यह डिजर्व भी करते हैं. हमने पिछले एक साल शानदार क्रिकेट खेली हैं. फिलहाल अब समय है, कि आईपीएल में जाकर अपने खेल का आनंद ले.
पूरे सीजन को देखू, तो हमने अच्छा क्रिकेट खेला

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,
“जब इतना लम्बा सफर तय करते है, तो आपकों रस्ते में एक टोल टैक्स जरुर होता है. शायद हमारे साथ भी यह ऐसा ही है. जब भी आप लम्बा सीजन खेलेंगे, तो एक-दो सीरीज आपकी जरुर खराब जा सकती है.
अगर मैं पूरे सीजन को देखू, तो हमने शानदार क्रिकेट खेला. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक व्यस्त कार्यक्रम रहा है, लेकिन हमें गर्व है, कि हमने अच्छा खेल दिखाया और अपने चरित्र को मैदान पर दिखाया.”
खिलाड़ियों को आईपीएल के दौरान ब्रेक लेने के अवसर मिलेंगे

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,
“हम सभी आईपीएल में जाने और खुद का आनंद लेने के लायक हैं. विश्व कप के लिए सब कुछ संभाल लिया जाएगा. हमने कार्यभार पर चर्चा की है और खिलाड़ियों को स्मार्ट होने के लिए कहा है. हमने फ्रेंचाइजी को सूचित किया है, कि सभी के कार्यभार की निगरानी की जाएगी और खिलाड़ी ब्रेक लेने का अवसर मिलेंगे.
हम आईपीएल खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगे, लेकिन विश्व कप चार साल में एक बार आता है. हर कोई विश्व कप के लिए प्रतिबद्ध है और विश्व कप की बस में बैठने चाहता है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली ने बताया विश्वकप की वजह से आईपीएल से लेंगे नाम वापस या होंगे अपनी टीम के कप्तान appeared first on Sportzwiki.