Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एक मैच में ही बना डालें इतने रिकॉर्ड, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को मोहली सीरीज का चौथा मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार विकेट से मात खानी पड़ी। साथ ही अब पांच मैचों की सीरीज में दिनों टीमों ने 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। साथ ही इस मैच में कई खिलाड़ियों ने साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी अपने नाम की रिकॉर्ड दर्ज करवाएं। लगातार दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में शानदार वापसी करते हुए कल के मैच में रिकॉर्ड 359 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर जीत दर्ज की है।

इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत तो दर्ज की साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किये है। आपको बता दे कि मोहाली में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज कर डाली। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड बनाते हुए किसी भी टीम द्वारा अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। साथ ही आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इतने बड़े स्कोर को आसानी से 13 गेंद रहते जीत लिया था।

साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम वनडे क्रिकेट में पांचवीं बार इतने बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा करने वाली टीम बन गई है। आपको बता दे कि इससे पहले कोई भी टीम भारत के खिलाफ इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। साथ ही आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया टीम द्वारा ये जीत उनके वनडे क्रिकेट के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है।

ये भी देखें

गब्बर के तूफानी शतक ने बना दिए कई रिकॉर्ड्स

IND vs AUS: शतक से चुकने के बाद भी रोहित ने सचिन को इस मामले में छोड़ा पीछे

VIDEO: जब जसप्रीत बुमराह का छक्का देख विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन



Herald