जयपुर। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर करेगी। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले इस मैच को जीतकर अजिंक्या रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स का लक्ष्य टूर्नामेंट में विजयी आगाज करने का होगा।
आईपीएल-12: पहले मुकाबले से पूर्व ही मुंबई इंडियंस को लगे दो बड़े झटके
वैसे ये देखने वाली बात होगी कि क्या बॉल टैंपरिंग के कारण एक साल के लिए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंध का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस मुकाबले से आईपीएल में वापसी करेंगे या नहीं। इस क्रिकेटर पर यह प्रतिबंध केवल राज्य और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट तक ही सीमित था, घरेलू क्रिकेट या क्लब क्रिकेट के लिए लागू नहीं था।
वैसे इस मुकाबले में दूसरे आकर्षण के केन्द्र वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल भी होंगे। वह एक बार फिर से किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शानदार प्रदर्शन करने को उत्सुक होंगे।
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल-12 की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और वह सोमवार को घरेलू हालात का फायदा उठाने के लिए बेताब होगी। राजस्थान की ओर से इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स और जोस बटलर भी धमाकेदार आगाज करना चाहेंगे।
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, मनन वोहरा, आर्यमन बिरला, राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, शुभम रंजन, एश्टन टर्नर, महिपाल लोमरोर, जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कृष्ण गोपाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, वरुण आरोन, ओशन थॉमस, सुदेशान मिधुन।