Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में नंबर चार के लिए भारत को मिला सबसे मजबूत दावेदार, ये खिलाड़ी है बीसीसीआई की पहली पसंद

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के शुरु होने में अब दो महीने का समय बचा हुआ है। इसकी शुरुआत 30 मइ से होगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मिली हार ने भारतीय टीम को जरुर बड़ा झटका दिया है। इसके बावजूद टीम विश्व कप को अपने नाम करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

नंबर 4 का फंसा पेंच

विश्व कप में किस खिलाड़ी को नंबर चार पर बल्लेबाजी का मौका मिलेगा, यह अभी भी सवाल बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इस जगह पर अंबाती रायडू पक्के माने जा रहे थे लेकिन खराब प्रदर्शन और प्लेइंग इलेवन से ड्राप होने के बाद उनकी जगह पर सवाल खड़े हो गये हैं।

इसके बाद अंतिम वनडे में ऋषभ पन्त को अंतिम नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला लेकिन वह भी असफल रहे। इसी वजह से इस जगह पर किस बल्लेबाज को मौका मिले, अभी भी सवाल बना हुआ है।

यह है रायडू की परेशानी

अंबाती रायडू स्पिन और माध्यम गति की गेंदबाजी के शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन वह तेज गेंदबाजी के खिलाफ असहज महसूस करते हैं। इसी बारे में पीटीआई को सोर्स ने बताया

“एक बात स्पष्ट कर दूं। अंबाती रायडू ने वेलिंगटन में अपने 90 के बाद नंबर चार के बल्लेबाज के रूप में कुछ खास नहीं किया है। अगर वह उनका अच्छा आईपीएल जाता है तो चीजें बदल सकती हैं लेकिन इस बात का एहसास बढ़ गया है कि वह मध्यम गति से ऊपर की किसी भी गेंदबाजी के खिलाफ असहज हैं।”

यह बल्लेबाज दावेदार

इसके साथ ही सोर्स ने यह भी खुलासा किया कि विजय शंकर इस जगह के बड़े दावेदार बन गये हैं। वह स्ट्राइक रोटेट करने के साथ ही बड़े शॉट भी खेल सकते हैं। उन्हें जब भी मौका मिला है, उन्होंने यह साबित किया है।

“विजय शंकर को देखने के दो तरीके हैं। वह स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता रखते हैं और पावर-हिटर भी हैं। वेलिंगटन में, उन्होंने दिखाया कि वह गुणवत्ता स्विंग से निपट सकते हैं और उनके पास गति खेलने का समय है। क्या टीम प्रबंधन उस जोखिम को उठाएगा? आईपीएल में उनका प्रदर्शन देखना पड़ेगा।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्व कप में नंबर चार के लिए भारत को मिला सबसे मजबूत दावेदार, ये खिलाड़ी है बीसीसीआई की पहली पसंद appeared first on Sportzwiki.