Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टीम से करेंगे अपना डेब्यू! डेट हुई तय

इंग्लैंड के मुख्य कोच, ट्रेवर बेलिस ने संकेत दिए है, कि जोफ्रा आर्चर 2019 विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा है. सेंट लुसिया में वेस्टइंडीज के हाथों इंग्लैंड को 7 विकेट व 38 ओवर रहते एक बड़े अंतर से हार मिली थी. बेलिस ने संकेत दिए है, कि पाकिस्तान के खिलाफ 5 मई से 19 मई के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में जोफ्रा आर्चर को मौका दिया जा सकता है.

आर्चर के पाकिस्तान सीरीज में खेलने पर करेंगे चर्चा 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवे वनडे में मिली बड़ी हार के बाद जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया, कि क्या जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड की टीम का हिस्सा बनेंगे तो इसके जवाब में इंग्लैंड के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा,

 “हमें 23 अप्रैल तक पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम चुननी है, हमारे पास अभी इसके लिए एक महीने से भी ज्यादा का समय है, इसलिए हम इस दौरान उनके बारे में विचार कर सकते हैं. वह हमारे विश्व कप योजनाओं का हिस्सा जरुर है, इसलिए हम इस बारे में चर्चा करेंगे, कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकता है.”

विश्व कप 2019 में हो सकते हैं इंग्लैंड टीम का हिस्सा 

आपकों बता दे, कि जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए साल 2019 का विश्व कप खेल सकते हैं, दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेलने के ऐसे नियम बना दिया है. जिससे जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड की राष्ट्रिय टीम में शामिल हो सकते है.

पैदा हुए है बारबाडोस में रहते हैं इंग्लैंड में

जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के बारबाडोस में पैदा हुए है, हालाँकि, वह पिछले काफी समय से इंग्लैंड में ही रह रहे हैं. वह दुनिया भर की टी-20 लीग में खेल चुके है.

जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड में नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट व ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग जैसे टी-20 टूर्नामेंट खेल चुके है. वह टी20 स्पेशलिस्ट है और तीन विभागों में आलराउंडर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.

जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2018 की मेघा नीलामी में राजस्थान रॉयल की टीम ने 7.20 करोड़ की मोटी कीमत में खरीदा था. उन्होंने राजस्थान के लिए आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन भी किया था.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टीम से करेंगे अपना डेब्यू! डेट हुई तय appeared first on Sportzwiki.