Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैमसन के तूफानी शतक के बाद भी हार गई रॉयल्स 

स्पोटर्स डेस्क।कल आईपीएल के 12वें सीजन का आठवां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में राजस्थान को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। कल के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने तुफानी बल्लेबाज करते हुए विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल हुई थी। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 198 रन बनाये लेकिन हैदराबाद ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 19 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणे ने संजू सैमसन के साथ मिलकर जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके टीम के लिए अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया। लेकिन इस मैच में संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए आईपीएल के 12वें सीजन में पहला शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।


संजू सैमसन ने 55 गेंदों पर 102 रनों की तूफानी पारी खेलकर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। संजू ने इस पारी में 4 छक्के और 10 चौके लगाए और इस शतक के साथ सैमसन ने आईपीएल करियर में दूसरा शतक बना लिया है। इस शतकीय पारी के बाद संजू सैमसन आईपीएल के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर एक पर पहुंच गए है। सैमसन ने दो मैचों में 132 रन बना चुके हैं। संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर में कुल 83 मैचों में 28.15 की औसत से लगभग 2 हजार पूरे करने वाले हैं।



Herald