Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जर्मनी ने यूरो क्वालीफायर में नीदरलैंड को हराया, क्रोएशिया भी हारा

पेरिस
जर्मनी ने निको शुल्ज के गोल की बदौलत उतार चढ़ाव से भरे यूरो 2020 क्वालीफायर में नीदरलैंड पर 3-2 की रोमांचक जीत दर्ज की। विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने वाले क्रोएशिया को हंगरी के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे एडम हेजार्ड के गोल की मदद से बेल्जियम ने साइप्रस को 2-0 से शिकस्त दी। जर्मनी ने एम्सटर्डम में लेरोय सेन और सर्ज गनेबरी के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन दूसरे हाफ में माथिस डि लिग्ट और मेम्फिस डेपाय के गोल से मेजबान टीम बराबरी हासिल करने में सफल रही। मैच हालांकि जब ड्रा की ओर बढ़ रहा था तब 90वें मिनट में 25 साल के निको ने गोल दागकर चार बार के विश्व चैंपियन जर्मनी को जीत दिला दी।