खेल डेस्क। तीन बार की आईपीएल चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी।
दोनों ही टीमें आईपीएल-12 के अपने शुरुआती मैच गंवा चुकी है। अब उनका लक्ष्य जीत का खाता खोलने का होगा। वैसे इस मैच के शुरू होने से पहले ही विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु फे्रंचाइजी ने कनार्टक राज्य क्रिकेट संघ के साथ मिलकर भारतीय दर्शकों का दिल जीतने वाला फैसला किया है। इस फैसले के अनुसार बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी घरेलू मैचों के लिए आर्मी के 60 सैनिकों को न्योता दिया गया है।
कनार्टक राज्य क्रिकेट संघ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और भारती सीमेंट्स की ओर से उठाए गए इस कदम के तहत 28 मार्च से चार मई तक एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेले जाने वाले सभी मैचों के लिए सैनिकों को निमंत्रण दिया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम के ये सभी मैच सैनिकों को निशुल्क दिखाए जाएंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: विराट कोहली (कप्तान), अक्षदीप नाथ, मोइन अली, युजवेंद्र चहल, नाथन कोल्टर नाइल, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, एबी डिविलियर्स, शिवम दूबे, गुरकीरत मान सिंह, एस हेटमेयर, हिम्मत सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, हेनरिक क्लासेन, मिलिंद कुमार, मोहम्मद सिराज, पवन नेगी, देवदत्त, पार्थिव पटेल,प्रयास राय, नवदीप सैनी, टिम साउथी, मार्कस स्टोइनिस, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), युवराज सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, बेन कटिंग, क्विंटन डी कॉक, इशान किशन (विकेटकीपर) पंकज जसवाल, सिद्धार्थ लाड, इविन लुईस, मिचेल मैक्लेनाघन, लसिथ मलिंगा मयंक मार्कंडे, हार्दिक पांड्या, कु्रणाल पांड्या, आदित्य तारे, जयंत यादव, अल्जारी जोसेफ और सूर्यकुमार यादव।