Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से केदार जाधव हैं भारतीय टीम के लकी चार्म, ये रिकॉर्ड दे रहें गवाही

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले मैच में केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत मैच जीत गया. इन दोनों खिलाड़ियों ने 141 रनों की साझेदारी निभाई थी. एक समय भारतीय टीम 99 रन पर चार विकेट गवां दिए थे. वहां से इनदोनों ने पारी को संभाला. और भारत को जीत के दहलीज तक ले गए.

केदार ने मैच में 81 रन बनाए वहीँ धोनी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. केदार ने इस दौरान 9 चौक्के और 1 शानदार छक्का भी लगाया.

भारत के लिए इस वजह से लकी है ये खिलाड़ी 

भारत ने कुल 55 मैचों में से 44 एकदिवसीय मैच जीते हैं, जब केदार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं, जो कि 80 प्रतिशत जीत प्रतिशत है – किसी भी खिलाड़ी के लिए जो 50 या उससे अधिक एकदिवसीय मैच खेले हैं. उनके लिए ये रिकॉर्ड है.

केदार अगर चार ओवर फेंक दे तो भारत मैच जीतता ही है

उन मैचों में, अगर केदार न्यूनतम 4 ओवर गेंदबाजी करते हैं, तो भारत का जीत प्रतिशत 85.71 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. ऐसे 21 मैच में से भारत 18 मैच जीतता है जब केदार 4 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी करते हैं.

कल खेले गए मैच में अलग तरह के शॉट खेलने की क्षमता के कारण केदार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिक जोखिम उठा पाए और दूसरे छोर पर महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी से विरोधी टीम पर दबाव बना रहा.

भारत ले चूका है सीरीज में 1-0 की बढ़त 

आपको बता दें कि शनिवार को खेले गए मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले खेली गई टी- 20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से अपने नाम की थी. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलना है. उसके बाद वो सीधे विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post इस वजह से केदार जाधव हैं भारतीय टीम के लकी चार्म, ये रिकॉर्ड दे रहें गवाही appeared first on Sportzwiki.