Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चार ऐसी उपलब्धियां जो भारतीय टीम ने विराट कोहली के कप्तानी में हासिल की है

बल्लेबाजी में अपनी विराट प्रतिभा से गेंदबाजोॆं के छक्के छुड़ाने वाले कोहली कप्तानी में भी बड़े-बड़े रिकार्ड बना चुके हैं. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने उपलब्धियां हासिल की है. पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया ने कोहली के कप्तानी में आश्चर्यजनक उपलब्धियां हासिल की है.

कप्तानी करते हुए कोहली के बल्लेबाजी में और निखार आया है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में भी कोहली दो शतक मार चुके हैं.

कप्तान के रुप में लंका फतह-

बतौर कप्तान विराट कोहली ने लंका फतह की. विराट कोहली के नेतृत्व में पहली बार लंका को भारत ने साल 2013 और 2015 में हराया था. 2013 में 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती, वहीं साल 2015 में कोहली के ही नेतृत्व में 3-0 से सीरीज जीती. लंका की धरती पर टीम इंडिया ने ये पहली बार कारनामा कर दिखाया.

ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज पर किया कब्जा-

विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने द्वपक्षीय सीरीज में आस्टेलिया में कब्जा किया. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीता. ऐसा भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार किया.

दक्षिण अफ्रीका में दिखा कोहली का जलवा-

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रंखला पर कब्जा किय़ा. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 5-1 से जीतकर इतिहास रच दिया. इस सीरीज में विराट कोहली ने कुल 6 मैचों में 558 रन बनाए.

एशिया का पहला कप्तान जिसने आस्ट्रेलिया में पहली बार बजाया डंका-

71 सालों से कोई भी इस काम को अंजाम नहीं दे सका था. विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती. इस तरह विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने वो मुकाम हासिल किए है, जो कोई कप्तान नहीं कर सका है.

इस समय कप्तान कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे है. इस सीरीज में दोनों ही टीमों ने 2-2 मैच जीते है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post चार ऐसी उपलब्धियां जो भारतीय टीम ने विराट कोहली के कप्तानी में हासिल की है appeared first on Sportzwiki.