Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन दिनेश कार्तिक ने दोहराया था जावेद मियादाद का ये कारमाना

खेल डेस्क। आज का दिन भारतीय टीम और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए विशेष महत्व रखता है। आज ही दिन यानी 18 मार्च, 2018 को दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियादाद का एक कारनामा दोहराया था।

आज ही के दिन दिनेश कार्तिक ने मियादाद की तरह अन्तिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को त्रिकोणिय शृंखला के फाइनल में जीत दिलाई थी। बांग्लादेश ने इस टी-20 फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। इस लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया ने एक समय अपने पांच विकेट 18 ओवरों में 133 के स्कोर पर गंवा दिए थे।

जब भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे उस समय टीम इंडिया को जीत के लिए 12 गेंदों पर 34 रन की दरकार थी। उस समय ऐसा लग रहा था शायद टीम इंडिया ने ये मैच गंवा दिया है, लेकिन इसके बाद दिनेश कार्तिक ने चमत्कारिक बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को रोमाचंक जीत दिलाई।

कार्तिक ने अपनी पारी की शुरुआत ही छक्के के साथ की। टीम इंडिया को मैच के अन्तिम ओवर में 12 रन की आवश्यकता थी। टीम इंडिया इस ओवर की पांच गेंदों पर सात रन ही बना सकी थी। अब मैच की अन्तिम गेंद पर टीम इंडिया को जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी। दिनेश कार्तिक ने छक्का लगातकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई। अपनी पारी के दौरान कार्तिक ने आठ गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की सहायता से 29 रन बनाए।

गौरतलब है कि इससे पहले साल 1986 में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियादाद ने भारत के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा की गेंद पर इसी प्रकार का छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।