Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेन के दिग्गज फुटबालर पुयोल पीएसएल के फाइनल में पहुंचे

कराची
स्पेन और बार्सिलोना के दिग्गज फुटबालर कार्लेस पुयोल रविवार को यहां नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल के दौरान स्टार आकर्षण थे। पुयोल ने कहा कि मुझे लगा कि पाकिस्तान के लोग सिर्फ क्रिकेट को पसंद करते है लेकिन मैंने देखा है कि वे फुटबाल को भी काफी पसंद करते है और मैं इससे खुश हूं। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले चुके पुयोल को अपने समय में रक्षा पंक्ति का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता था।