Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के फार्म हाउस पर डिनर पार्टी, कैप्टन कोहली और कोच शास्त्री समेत पूरी टीम ने की शिरकत

 
नई दिल्ली 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी रांची में हैं जो पूर्व कप्तान एमएस धोनी का गृह नगर भी है। धोनी ने मैच से पहले टीम के साथी खिलाड़ियों को बुधवार को अपने फार्म हाउस पर डिनर कराया। भारतीय टीम फिलहाल 5 मैचों की इस वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 से आगे चल रही है।  
कैप्टन विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें धोनी के अलावा युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा- माही भाई की जगह पर सभी के साथ शानदार रात। काफी अच्छा लगा और बहुत सी बातें की। परफेक्ट शाम। 
इसके अलावा कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी एक फोटो शेयर किया जिसमें टीम के साथी खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री, भरत अरुण भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा- थैंक यू माही भाई और साक्षी भाभी। 
भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को रांची पहुंची और एयरपोर्ट पहुंचे प्रशंसकों में सबसे ज्यादा उत्साह लोकल बॉय महेंद्र सिंह धोनी के लिए था। धोनी साथ ही बुधवार को केदार जाधव और पंत के साथ अपनी कार लेकर घूमने भी निकले।