इसी साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम के दो स्टार युवा खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और केएल राहुल जबरदस्त आलोचना और विरोध के शिकार हुए थे। इन दोनों ही युवा भारतीय खिलाड़ियों ने कॉफी विद करण नाम के रियलिटी शो में अपने कमेंट से विवादों में आए थे।
केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को अभी भी करना पड़ता है आलोचना का सामना
केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को इसके बाद भारतीय टीम से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था, लेकिन फिर बीसीसीआई ने उनके अस्थायी निलंबन को हटाते हुए फिर से भारतीय टीम में जगह दे दी।

भले ही भारतीय टीम में तो वापसी करने में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल कामयाब रहे, लेकिन अब तक महिलाएं या लड़कियां तो इन दोनों ही खिलाड़ियों को भला-बुरा सुनाने में पीछे नहीं रह रही हैं।
सुनील गावस्कर ने दी सीनियर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन करने की सलाह
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस मामलें को लेकर टीम के सीनियर खिलाड़ियों को केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन करने की सलाह दी है।

सुनील गावस्कर ने तो महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को स्टारडम को पचा नहीं पाने वाला करार दिया, तो साथ ही सीनियर खिलाड़ियों को इन्हें कुछ सीख देने को कहा।
ऐसे युवा खिलाड़ी हो जाते हैं स्टारडम के शिकार
सुनील गावस्कर ने कहा कि
“मुझे ये उल्लेख करना होगा कि ये(स्टारडम) आपके करियर की शुरुआत में संभालने के लिए काफी कठिन चीज हैं। जब आपको लगातार अपने खेल में सुधार करना होगा और साथ ही साथ एक सेलिब्रिटी या एक व्यक्ति के रूप में लोगों की अपेक्षा से मेल खाना चाहिए।”

इसके साथ ही सन्नी ने कहा कि
“आप जो ध्यान बाहर रखते हैं, और फिर खेल पर ध्यान केन्द्रित करते हैं ताकि आप अपना ध्यान बनाएं रख सकते हैं। इसलिए ये महत्वपूर्ण है कि सीनियर खिलाड़ी इन युवाओं का मार्गदर्शन करें जो पहले ही उस दौर से गुजर चुके हो।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post सुनील गावस्कर ने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को लगाई फटकार, कहा पचा नहीं पा रहे अपना स्टारडम appeared first on Sportzwiki.