इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्डकप 2019 की शुरुआत होने में कुछ ही समय शेष है, आईपीएल के बाद विश्वकप का आगाज हो जाएगा, इसके लिए सभी टीमें तैयारी के लिए अभी से जुट गई है. सभी टीमें अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन टीम के साथ उतरने की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में भारत अभी भी कुछ विभाग में संघर्ष कर रहा है.

इस बीच कप्तान विराट कोहली ने विश्वकप को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि इस बार इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए किसी की प्रबल दावेदारी नहीं हैं, इसमें कोई भी टीम चमत्कार कर सकती है.
हालांकि इंग्लैंड को इस वर्ल्डकप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इंग्लैंड की सरजमीं पर ये विश्वकप हो रहा है, लेकिन इस कारण के साथ इंग्लैंड की टीम इत्तेफाक नहीं रखती है, वह पिछले काफी समय से लय में नजर आई है.
2015 में हुए विश्वकप के बाद इंग्लैंड की टीम अलग ही लय में प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. मौजूदा समय में टीम वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर मौजूद है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गयी पांच वनडे मैचों की सीरीज के पांचवे और आखिरी मैच के बाद कांफ्रेंस में विराट ने कहा
”ईमानदारी से कहूं तो वर्ल्डकप में हर टीम एक खतरा है. जो भी वर्ल्डकप में अच्छा करेगा उसे रोकना काफी मुश्किल होगा. पर ऐसा भी है कि वही टीम जो अच्छा कर रही वह किसी भी टीम द्वारा सेमीफाइनल से बाहर की जा सकती है.”

विराट ने आगे कहा, कि
“मुझे नहीं लगता कि कोई भी टीम वर्ल्डकप के दावेदार के तौर पर उतरती है. सभी टीमें खतरनाक हैं. आप देखें वेस्टइंडीज टीम किस तरह से उभर कर आई है. वह विश्वकप में एक बड़ा खतरा बनने वाले हैं. इंग्लैंड काफी मजबूत है. ऑस्ट्रेलिया भी संतुलित लग रही है. हम भी मजबूत हैं. न्यूजीलैंड अच्छा कर रही है. पाकिस्तान भी अपने दिन किसी को भी हरा सकता है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्वकप की दावेदारी को लेकर विराट ने दिया यह बयान, इस टीम को बताया भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा appeared first on Sportzwiki.