भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोट के बाद मैदान पर वापसी कर चुके हैं। वह इस समय मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में ही शतक ठोकने वाले शॉ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गये थे। फिटनेस नहीं हासिल करने की वजह से उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा था।
लॉन्च में पहुंचे

कल यानी एक मार्च को हैदराबाद में भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च की गई। इसके लिए पृथ्वी शॉ भी पहुंचे। उनके साथ मुंबई के कप्तान और भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे में पहुंचे थे।
भारत की वनडे टीम को ऑस्ट्रेलिया से हैदराबाद में ही आज पहला वनडे मैच खेलना है। इसी वजह से टीम के खिलाड़ी पहले से ही मौजूद थे। शॉ को ड्रेस लॉन्च के समय मंच पर जाने का भी मौका मिला।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। धोनी और कोहली में टीम की जर्सी लॉन्च में पहुंचे थे। इस पोस्ट में पृथ्वी ने लिखा
“ये भाई लोग जैसा कोई हार्ड इच नहीं है।”
Yeh BHAI log jaisa koi Hard ich nahi hai
@imVkohli @msdhoni #legends
pic.twitter.com/a1Y8kSJz7y
— Prithvi Shaw (@PrithviShaw) March 1, 2019
भारतीय टीम में वापसी कब?

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद कोई मैच नहीं खेलना है। इसे बात मई से विश्व कप की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में पृथ्वी शॉ के लिए अभी भारत के लिए खेलना मुश्किल ही दिख रहा है। विश्व कप के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।
अंडर-19 विश्व कप जीता कप्तान पृथ्वी शॉ ने अभी तक भारत के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेला है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें जल्द ही दूसरे फॉर्मेट में भी खेलने का मौका मिल सकता है। हालाँकि, इसके लिए उन्हें विश्व कप के बाद तक इन्तजार करना पड़ सकता है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पृथ्वी शॉ ने विराट कोहली और एमएस धोनी के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात appeared first on Sportzwiki.
