Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोच उपटन की देखरेख में राजस्थान रॉयल्स का तीन दिवसीय शिविर शुरू

मुंबई 
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 12वें एडिशन के मद्देनजर राजस्थान रॉयल्स का तीन दिवसीय अभ्यास शिविर सोमवार से यहां के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुरू हो गया जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ टीम के भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नमेंट शुरू होने से पहले यह टीम का दूसरा अभ्यास शिविर है जो 6 मार्च तक चलेगा। टीम के खिलाड़ी इस शिविर में मुख्य कोच पैडी उपटन और क्रिकेट प्रमुख जुबिन बरूचा की देखरेख में अभ्यास करेंगे। इस कैंप में रहाणे के अलावा जयदेव उनादकत, संजू सैमसन, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ रियान पराग, शुभम रंजन, शशांक सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। उपटन ने कहा, ‘रॉयल्स की टीम के साथ लौटना शानदार है। टीम के खिलाड़ी ऊर्जावान हैं और प्रतिभाशाली हैं।’ इसमें कृष्णप्पा गौतम, वरुण आरोन, श्रेयस गोपाल, प्रशांत चोपड़ा, राहुल त्रिपाठी, एस मिथुन, महिपाल लोमरोर, आर्यमान बिड़ला और मनन वोहरा भी शामिल होंगे।