भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा दुनिया के दो सबसे महान बल्लेबाज हैं। ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट इतिहास में एक बहुत बड़ा वर्चस्व रहा है। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इन दिग्गजों के बीच अपनी जगह बनायी है।
माइकल वॉन ने विराट कोहली के 41वें शतक के बाद कही बड़ी बात
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रांची में शुक्रवार को एक जबरदस्त पारी खेली और इस पारी के साथ ही उन्होंने अपने वनडे करियर में शतकों की संख्या को 41 तक पहुंचा दिया।

विराट कोहली की पूरे क्रिकेट जगत में जमकर तारीफ हो रही है और इसी तारीफ के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा से भी महान करार दिया है।
The
is at it again … #Virat
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 8, 2019
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर का 41वां शतक पूरा किया जिसके बाद उन्होंने विराट कोहली को लेकर ट्वीट किया और उन्हें महान बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि” द गोट इज एट अगैन विराट”
कोहली को बताया लारा-सचिन से भी बेहतर
इस पर माइकल वॉन से जब ट्वीटर पर फैंस ने पूछा कि क्या वास्तव में वो अपने इस बोल्ड ट्वीट से इत्तेफाक रखते हैं तो माइकल वॉन ने कहा कि वनडे क्रिकेट में जरूर।
In One day cricket … YES … https://t.co/vwjmKJYlgT
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 8, 2019
माइकल वॉन ने विराट कोहली की इस पारी को बहुत ही खास बताया और खासकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे महान दिग्गजों से भी विराट कोहली को ऊपर रेट किया है।
मैथ्यू हेडन ने विराट कोहली को लेकर कही ये बात
माइकल वॉन के अलावा कई दिग्गजों ने विराट कोहली की जमकर सराहना की। इसी के साथ स्टार स्पोर्ट्स के साथ कमेन्ट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने कहा कि “बिल्कुल चौंका देने वाला। मैं फिर से सोचने की कोशिश कर रहा हूं। सालों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के मेमोरी बैंकों की जांच हो। हो सकता है ब्रायन लारा अपने दिन में, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ये सभी खिलाड़ी अपने खेल के शीर्ष पर रहे हों लेकिन विराट कोहली ये इतनी आसानी से कर रहे हैं। वो एक सौ के बाद दूसरा दे रहे हैं। इतना ही नहीं जिस तरह से वो हर मैच को पार कर रहे हैं। वो एक अलग प्रदर्शन है।”

साथ ही हेडन ने आगे कहा कि” मुझे लगता है कि उन्हें हमेशा बहुत ऊर्जा और इरादें मिले हैं। वो ऐसा करने में सक्षम होने के लिए फिटनेस को हासिल कर रहे हैं। ये लगभग एक प्रदर्शन होता है। उनकी ये लय अविश्वसनीय है। ये विश्व कप से पहले भारत के लिए अच्छा है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post इस दिग्गज ने विराट कोहली को बताया सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा से बेहतर बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.
is at it again …