Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे का नया टैलेंट आया सामने, अब अपने इस टैलेंट से लोगों को किया इम्प्रेस

भारतीय टीम के खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्र में भी काफी बेहतर हैं। कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों का टैलेंट देखने को मिलता है। टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना एक बेहतरीन गायक है वहीं बैन झेल रहे श्रीसंत शानदार एक्टर और डांसर हैं। इसी बीच भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का नया टैलेंट सामने आया है।

राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। राजस्थान की टीम आईपीएल से पहले अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच गायक जाज धामी रॉयल्स के कैम्प में पहुंचे।

वहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ वक्त बिताया और और गाने की ट्रेनिंग दी। इस दौरान रॉयल्स टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे समेत कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे और उन्होंने अभी अपना टैलेंट दिखाया।

अजिंक्य रहाणे का नया टैलेंट

भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ब्लैक बेल्ट हैं, यह सभी को पता है लेकिन उन्होंने अब अपना नया टैलेंट दिखाया है। रहाणे गाना भी जबरदस्त गाते हैं। रॉयल्स की तरफ से जारी किये गये वीडियो में रहाणे गा रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे इस वीडियो में आज मौसम बड़ा बेईमान है…. गाने को गा रहे हैं। उनका यह टैलेंट लोगों के लिए नया है और इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सूखा खत्म करना चाहेंगे

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहले विजेता है। 2008 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया था। इसके बाद आज तक टीम फाइनल में भी नहीं पहुँच पाई है। इस बार वह इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे।

पिछले आईपीएल में टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्ले ऑफ में जगह पक्की की थी लेकिन वहां कोलकाता से हार मिली थी। इस बार स्टीवन स्मिथ भी वापस आ रहे हैं और राजस्थान आईपीएल की ट्रॉफी एक बार फिर अपने नाम करना चाहेगी।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अजिंक्य रहाणे का नया टैलेंट आया सामने, अब अपने इस टैलेंट से लोगों को किया इम्प्रेस appeared first on Sportzwiki.