Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने साबित किया है हर दिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का दिन होता है: जोस बटलर

नई दिल्ली
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का मानना है कि ‘सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ’ जैसा कुछ नहीं होता और विराट कोहली ने जब मन चाहा तब शतक लगाकर यह साबित कर दिया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ पिछले साल उम्दा प्रदर्शन करने वाले बटलर ने कहा, ‘सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सोच मेरे जेहन में नहीं आती।' उन्होंने कहा, 'कई बार लोग इस तरह की बातें करते हैं, लेकिन आप हर समय अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकते।’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 66 शतक लगा चुके कोहली का उदाहरण देते हुए कहा, ‘विराट कोहली लगभग हर मैच में शतक लगा रहे हैं। वह नहीं सोचते कि छोड़ो मैं किसी और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। बटलर ने कहा, 'वह हर रोज करते हैं। मैं भी उसी मानसिकता को अपनाना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘विदेशी खिलाड़ी होना अपने आप में नया अनुभव है। आप चार में से एक हैं, 11 में से एक नहीं।'