खेल डेस्क। बॉल टैंपरिंग के कारण एक साल के लिए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंध का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर ने चोट से उबरते के बाद क्रिकेट में शानदार वापसी की है।ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कोहनी की सर्जरी के बाद क्रिकेट में वापसी करते हुए सिडनी के अपने क्लब की ओर से तूफानी शतक लगाया है।
Mohali ODI : बुमराह ने हासिल की ये खास उपलब्धि, भारतीय टीम में हुए कई बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने रेंडविक पीटरशैम की ओर से खेलते हुए पेनरिथ के खिलाफ एक वनडे मैच में 77 गेंदों पर 110 रन की तूफानी पारी खेली है। इस पारी में डेविड वार्नर ने सात छक्के और चार चौके लगाते हुए विश्व कप के लिए विरोधी टीमों को सचेत कर दिया है।
आकाश अंबानी- श्लोका मेहता की शादी के गवाह बने ये दिग्गज खिलाड़ी
डेविड वार्नर की इस तूफानी पारी के बावजूद रेंडविक पीटरशैम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पेनरिथ ने विरोधी टीम को 314 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में रेंडविक की टीम 219 रन पर ढेर हो गई। इस मुकाबले में 18 साल के बाएं हाथ के स्पिनर हेनरी रेल्ज ने ब्रेंट विलियम्स के हाथों कैच करवाकर डेविड वार्नर की पारी का अंत किया।
डेविड वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने के बाद इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया टीमें वापसी करेंगे। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए वार्नर और कंगारू टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था जो इसी महीने की 28 तारीख को खत्म होगा।