Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्लेमिंग ने गौतम गंभीर की कोहली पर टिप्पणी पर कहा, एक व्यक्ति से आईपीएल नहीं जीता जा सकता

चेन्नई
चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेंिमग ने गौतम गंभीर की विराट कोहली के संदर्भ में की गयी टिप्पणी के बारे में शुक्रवार को कहा कि एक व्यक्ति आईपीएल नहीं जीता जा सकता। गंभीर की राय थी कि कोई भी कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को एक बराबर नहीं कह सकता क्योंकि भारतीय कप्तान ने अपनी टीम को आईपीएल टूर्नामेंट का खिताब नहीं दिलाया है। कोलकाता नाइटराइडर्स को दो आईपीएल ट्राफियां (2012, 2014) दिलाने में टीम की अगुवाई करने वाले गंभीर ने कहा कि कोहली बतौर कप्तान पिछले आठ वर्षों में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को खिताब नहीं दिलवा सके, भाग्यशाली हैं कि फिर भी कप्तान बने हुए हैं। लेकिन फ्लेमिंग इससे सहमत नहीं हैं। 

फ्लेमिंग ने कहा कि एक व्यक्ति आईपीएल नहीं जीतता। इस टूर्नामेंट को जीतना कठिन है। यह और भी मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि टीमें काफी चतुर होती जा रही हैं। खिलाड़यिों को अब आईपीएल में खेलने के लिये तैयार किया जाता है। कोच और मैनेजर खिलाड़ियों को खरीदने और टीम के संयोजन में काफी चतुर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि इसलिये क्योंकि आप शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हों, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको आईपीएल में सफलता मिलेगी।