स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत ने सीरीज में 2-0 बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर रांची में खेला जायेगा। इस बीच, धोनी ने अपने नाम के पवेलियन का उद्घाटन करने से मना कर दिया।
दरअसल, रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में पवेलियन स्टैंड का नाम धोनी के नाम पर रखा गया है, लेकिन जब राज्य क्रिकेट संघ ने इसके उद्घाटन के लिए धोनी से संपर्क किया तो उन्होंने साफ़ मना कर दिया। जेएससीए के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने बताया, ;पिछले साल एजीएम में नॉर्थ ब्लॉक को धोनी का नाम देने का फैसला लिया गया था। हमने उनसे इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि दादा अपने ही घर में क्या उद्घाटन करना। वे अब भी पहले की तरह विनम्र इंसान हैं।
Ranchi braces itself for the 3rd ODI between #TeamIndia and Australia #INDvAUS @Paytm pic.twitter.com/58oTPxLYlF
— BCCI (@BCCI) March 7, 2019
आपको बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शांत स्वभाव के इंसान है। उनके स्वभाव की पूरा क्रिकेट जगत जमकर तारीफ भी करता है। बता दें, वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे कई दिग्गजों के नाम पर स्टैंड बने हुए हैं। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम पर एक गेट है। यही नहीं वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी के नाम का एक क्रिकेट मैदान है।
यह भी पढ़े:-
विराट ने किया खुलासा- आखिरी ओवर विजय शंकर को ही क्यों दिया ?
विश्व कप से पहले शिखर धवन की खराब फॉर्म के चलते उठ रहे है सवाल
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने हार के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो
Herald